Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नेहरू नगर व्यापारी संघ ने पार्किंग और विकास कार्यों के लिए सौंपा ज्ञापन, अवैध पार्किंग पर हुई कार्रवाई से मिला त्वरित असर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नेहरू नगर व्यापारी संघ पार्किंग ज्ञापन

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

16 अक्टूबर 2024 / भिलाई / नेहरू नगर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने नेहरू नगर क्षेत्र के कमर्शियल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की समस्याओं के समाधान हेतु नगर पालिका निगम, ज़ोन 1 के ज़ोन आयुक्त राजपूतजी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात पुलिस विभाग) ऋचा जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महासचिव जगदीश आहूजा, और सह सचिव संदीप सिंघल शामिल थे। ज्ञापन में कुल दस बिंदुओं पर ध्यान देने की मांग की गई, जिनमें पार्किंग और विकास कार्य मुख्य थे।

देविंदर भाटिया ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत की गई चर्चा

  1. परिसर के सामने की सड़कों की मरम्मत और विकास: क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिसके लिए शीघ्र मरम्मत की आवश्यकता है।
  2. चार पार्किंग क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक लगाना: पार्किंग क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य अधूरा है, जिसे पूरा करना आवश्यक है।
  3. पार्किंग में प्रकाश व्यवस्था: वर्तमान में पार्किंग क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश नहीं है, जिससे असामाजिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करना ज़रूरी है।
  4. कॉम्प्लेक्स में उद्यान का विकास: बैंक ऑफ बड़ोदा के पास स्थित उद्यान के विकास की तत्काल आवश्यकता है।
  5. पानी की आपूर्ति बहाल करना: पिछले कई वर्षों से पानी की आपूर्ति बाधित है, जिसे बहाल करना आवश्यक है।
  6. संपत्ति कर में छूट: आवासीय सह-व्यवसायिक क्षेत्र के लिए संपत्ति कर में 50% की छूट का प्रवधान लागू करने की मांग।
  7. वॉटर एटीएम की मरम्मत: वॉटर एटीएम एक वर्ष से अधिक समय से बंद है। इसे शीघ्र मरम्मत कर समरसिबल पंप लगाने की आवश्यकता है।
  8. सर्विस सड़कों की मरम्मत: अमृत मिशन 2 के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान सर्विस रोड टूट गई थी, जिसे अब तक नहीं सुधारा गया है।
  9. ओल्ड साडा कॉम्प्लेक्स में प्रकाश व्यवस्था और सफाई: क्षेत्र में प्रकाश की कमी और सफाई की समस्या है, जिसे तत्काल समाधान की आवश्यकता है।
  10. अवैध पार्किंग के कारण यातायात जाम की समस्या: अवैध पार्किंग से यातायात जाम हो रहा है, जिसे समाप्त करने की आवश्यकता है।

उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने यातायात पुलिस विभाग की सराहना करते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा जी के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की गई। ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने व्यापारी संघ के साथ मिलकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के महिंद्रा कोचिंग, आईसीआईसीआई बैंक और सर्विस रोड पर खड़ी अन्य वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करवाने की समझाइश दी। इसका सकारात्मक असर अगले दिन 17 अक्टूबर को भी देखा गया।

दिनेश अग्रवाल ने यह भी बताया कि ऐसी कार्रवाई एक माह तक हर सप्ताह एक बार जारी रहनी चाहिए, ताकि सड़क पर अव्यवस्थित वाहन खड़ा करने की आदत में सुधार हो सके। सह सचिव संदीप सिंघल, सदस्य रविंदर अग्रवाल और महासचिव जगदीश आहूजा भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर समझाइश देने के लिए उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment