रायपुर।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ द्वारा नववर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन रविवार, 12 जनवरी को कबीर नगर सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विश्व में भारतीय संस्कृति के प्रचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। कैलेंडर का विमोचन नगरीय प्रशासन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राम मणि यादव के कर कमलों से हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध सूत्र “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” की व्याख्या की।
इस अवसर पर जालान उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरसिंह प्रसाद यादव ने यादव समाज के युवाओं को शिक्षा में सुधार लाने और सतत प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें क्रैक करने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें बृजलाल यादव, डॉक्टर प्रतीक्षा यादव, दीनानाथ यादव, वंदना यादव, परीक्षित यादव, सीए ऋषिकेश यादव, भारती यादव, प्रदीप यादव और सुखसेन यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।










