Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नर्सिंग छात्रा ने लगाया मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

झांसी।

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित नवाबाद थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध राघवेंद्र हॉस्पिटल एवं नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में एक नर्सिंग छात्रा ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता, जो जालौन जिले की रहने वाली है और हॉस्पिटल की द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि 14 अक्टूबर की शाम को जब वह ऑपरेशन थियेटर में काम कर रही थी, उस समय हॉस्पिटल के मैनेजर डेविड ने उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया।

पीड़िता ने बताया कि उसे पहले ऑपरेशन थियेटर में काम करने के लिए मैडम स्वेता वाल्टर ने भेजा था। काम पूरा करने के बाद जब वह वापस जा रही थी, तो मैडम ने उसे फिर से ऑपरेशन थियेटर में जाने के लिए कहा। उसी समय, हॉस्पिटल में कार्यरत मैनेजर डेविड ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। छात्रा ने विरोध किया, जिसके बाद डेविड ने उसे धमकाया और भाग गया।

छात्रा ने घटना के बाद पुलिस से संपर्क किया और थाने में अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी 50 वर्षीय मैनेजर डेविड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि उसे उचित न्याय चाहिए। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment