Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई: शेख निजाम राही की बरसी पर मुक्तकंठ साहित्य समिति ने आयोजित की साहित्यिक गोष्ठी व मुशायरा, प्रमुख साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
शेख निजाम राही की बरसी, मुक्तकंठ साहित्य समिति मुशायरा शेख निजाम राही की बरसी, मुक्तकंठ साहित्य समिति मुशायरा शेख निजाम राही की बरसी, मुक्तकंठ साहित्य समिति मुशायरा

 

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)। 

मुक्तकंठ साहित्य समिति द्वारा जाने-माने शायर, गजलकार, कवि और साहित्यकार शेख निजाम राही की प्रथम बरसी के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक साहित्यिक गोष्ठी और मुशायरा का आयोजन किया गया। शेख निजाम राही का 14 नवंबर को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। साहित्य की विभिन्न विधाओं में लब्ध प्रतिष्ठित राही को गजलों का उस्ताद माना जाता था।

कार्यक्रम का आयोजन भिलाई के सेक्टर-6, जुबली पार्क के समीप स्थित मुक्तकंठ कार्यकारिणी सदस्य रामबरन कोरी के निवास पर किया गया। इस आयोजन में मुक्तकंठ साहित्य समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके प्रशंसकों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश कुमार जैन बरमेचा थे, जो एक वरिष्ठ समाजसेवी, व्यवसायी और मुक्तकंठ साहित्य समिति के प्रधान संरक्षक हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता गोविंद पाल ने की, जो वरिष्ठ कवि, साहित्यकार और समिति के अध्यक्ष हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रौनक जमाल, जो हिंदी और उर्दू के प्रतिष्ठित शायर, लेखक और बाल साहित्यकार हैं, और नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवं पुलिस अधीक्षक-सी.आई.डी. ने शिरकत की।

कार्यक्रम का संचालन रामबरन कोरी और डॉ. नौशाद सिद्दिकी ने किया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथियों में आलोक कुमार चंदा, डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, प्रकाश चन्द्र मंडल, भूषण चिपड़े, दुलाल समाद्दार, पल्लव चटर्जी, ब्रिजेश मल्लिक, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार शुक्ला, उज्ज्वल प्रसन्ना, नुरूस सबा, ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल, ओमवीर करण, फरीदा शाहीन, आर एन देब नाथ, सोमाली शर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, शिव मंगल सिंह, पी राजेन्द्र नायडू, हाजी रियाज खान गौहर, बी एस शर्मा, नीलम जायसवाल, इस्माइल आजाद, नवेद रजा, वासुदेव भट्टाचार्य, रीत सिंह, वी. नाथ, सत्यवती शुक्ला और अन्य सदस्य शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment