
रायपुर।
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान की बिक्री और भंडारण पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 19 प्रकरणों में 442.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। अवैध धान बिक्री और भंडारण के मामले में सारागांव खरीदी केंद्र में वीरनारायण देवांगन, गणेश राम साहू, सौरभ ट्रेडर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
नवापारा में अमित सोनी, पारागांव में संजय यादव, कुर्रा में हरिराम साहू, श्री सांई ट्रेडर्स और श्री माता राजिम ट्रेडर्स पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। सेम्हरा में सेवक राम साहू, तर्री में तुलाराम किराना स्टोर्स, आरंग में भरत साहू, भोथली में बंधु जनरल स्टोर्स, गुल्लू में दिनेश ट्रेडर्स, तुलसी में सोनू अग्रवाल, तरपोंगी में उमेंद्र वर्मा, मोहंदा में राम कल्याण पटेल, सरारीडीह में रामनांद देवांगन, पलौद में रूपेंद्र साहू और सातपारा में जितेंद्र यादव पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है।
मंडी द्वारा ऐसे फुटकर व्यापारियों, जिन्होंने निर्धारित क्रय सीमा से अधिक मात्रा में धान का क्रय और भंडारण किया है, उन पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही, समर्थन मूल्य एवं बोनस सहित 3100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ लेने वालों के खिलाफ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा, व्यापारियों द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र, बिना मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क जमा किए हुए धान का परिवहन या विक्रय करने पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं, क्रेता व्यापारियों द्वारा निर्धारित विक्रय स्थल के बजाय अन्यत्र विक्रय करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।









