रायपुर / सरोरा |
“मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देने वाले, सत्य और अहिंसा के प्रतीक परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती आज हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर पंकज शर्मा को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के सरोरा क्षेत्र में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पंकज शर्मा ने सरोरा पहुंचकर वहां के बाजार चौक एवं घासीदास चौक में आयोजित भव्य कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भक्तिमय वातावरण के बीच उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी और जैतखाम के समक्ष शीश नवाया।
इस दौरान पंकज शर्मा ने परमपूज्य बाबा जी से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए मंगल कामना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।












