Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक के अवसर पर जैन समाज द्वारा धुम-धाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद। 
चैत्र सुदी तेरस 21 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक के अवसर पर महासमुंद जैन संघ ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा जैन मंदिर गांधी चौक से निकलकर गुरुपारा, सिविल लाइन, नेहरू चौक, कॉलेज रोड, होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान की माता ने जो 14 स्वप्न देखे थे उसकी मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। इस शोभायात्रा में भगवान भव्य रथ में विराजमान थे।

समाज के सभी वर्ग पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे बड़े उल्लास के साथ पारंपरिक वस्त्र में इस यात्रा में शामिल हुए । भरत चंद्राकर, उत्तम वर्मा के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज द्वारा शोभायात्रा का नेहरू चौक में स्वागत किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सतपाल सिंह पाली, संदीप दीवान के नेतृत्व में लोहिया चौक में प्रभु के चरणों में गवली की गई। विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा का रास्ते में भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न मंडलों के बीच भजन प्रतियोगिता रखी गई थी। शोभायात्रा के समापन के बाद जैन मंदिर में महावीर स्वामी की षटकल्याणक पूजा रखी गई थी। उसके बाद श्री शांतिनाथ भवन में जैन श्री संघ द्वारा स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था रखी गई थी। इस अवसर पर जैन श्री संघ के तत्वाधान में महावीर युथ फाउंडेशन ने नेहरू चौक में दोपहर को छाज वितरण किया। जैन समाज द्वारा हॉस्पिटल एवं अनाथ आश्रम में फल वितरण किया गया। जैन समाज द्वारा शाम को जीवदया के रूप में शहर में गाय कुत्तों को सब्जी एवं बिस्कुट खिलाया गया । सर्वप्रथम प्रात: 5.30 बजे जैन समाज ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर प्रभातफेरी निकाली । रात्रि महावीर इंटरनेशनल द्वारा विवेक वर्धन सेवा परिसर में भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जैन श्री संघ द्वारा मेघावी बच्चों का बहुमान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर जैन समाज के संस्थान बंद रहे। शाम को जैन समाज के घरों में दिया प्रज्वलित किया गया एवम रंगोली सजाई गई । उक्त जानकारी महावीर जन्मकल्याणक के संयोजक धीरज गोलछा एवं जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने दी। उन्होंने समस्त महासमुंद वासियों और संस्थाओं का इस आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment