Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

असिरगुडा थाना एर्राबोर के समीप NH 30 पर दुर्घटना

सुकमा (कौशल संदुजा)।

असिरगुडा थाना एर्राबोर के पास NH 30 पर एक सड़क दुर्घटना में टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी

SDOP कोंटा, अमित देवांगन ने घायलों को तुरंत CHC कोंटा में लाने की व्यवस्था की। मृतक का शव भी CHC कोंटा पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति छिंदगड़ के निवासी बताए जा रहे हैं और उनकी पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है।

जांच और कार्रवाई

दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टाटा मैजिक को थाना लाया जा रहा है। टाटा मैजिक चालक को थाना एर्राबोर ने हिरासत में ले लिया है और थाना एर्राबोर द्वारा इस मामले में कार्रवाई जारी है।

मृतक व घायल

  • मृतक का नाम: मुचाकी कोसा (पिता केसा), ग्राम अंदुमपाल, छिंदगड़
  • घायल 1: मुचाकी दिवा (पिता स्व. हूंगा), ग्राम अंदुमपाल, छिंदगड़
  • घायल 2: मुचाकी बुधरा (पिता हूंगा), ग्राम अंदुमपाल, छिंदगड़

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment