Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर में ऑपरेशन प्रहार: 9 नक्सलियों का खात्मा, जवानों की बड़ी सफलता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमाओं पर 3 घंटे चली मुठभेड़ में 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा/बीजापुर (कौशल संदुजा)

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। बस्तर में हो रही लगातार बारिश के बावजूद, नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान पूरी बहादुरी से डटे हुए हैं और एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

मंगलवार, 3 सितंबर को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मारे गए नक्सली PLGA कंपनी नंबर 2 के सदस्य थे और लंबे समय से पश्चिम बस्तर और दरभा डिविजन कमेटी में सक्रिय थे।

नक्सली मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता:
बस्तर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जवानों ने पिछले 8 महीनों में 153 नक्सलियों को मुठभेड़ों में मार गिराया है, जबकि 669 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 656 ने आत्मसमर्पण किया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया था।

ऑपरेशन मानसून से नक्सली बैकफुट पर:
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि ऑपरेशन मानसून के तहत जवान नक्सलियों के ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं और उनके अस्थाई कैंपों को ध्वस्त कर रहे हैं। मंगलवार को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के लोहागांव, पुरंगेल एंड्री के पहाड़ी जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन और 230वीं बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।

3 घंटे तक चली मुठभेड़:
करीब 3 घंटे तक चली जबरदस्त गोलीबारी में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग में जवानों ने एसएलआर राइफल, 303 राइफल, BGL लॉन्चर्स, 12 बोर राइफल, 315 बोर की बंदूक और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

‘मारे गए नक्सलियों की पहचान में जुटी पुलिस’:
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान PLGA कंपनी नंबर 2 के सदस्य के रूप में हुई है। घटनास्थल से बरामद शवों को दंतेवाड़ा पहुंचाया जा रहा है, जहां उनकी पहचान की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment