Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महंगाई से हाहाकार: गैस सिलेंडर के दामों में ₹1303 की ‘आग’, भड़की कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

Durg Congress Inflation Protest

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Durg Congress Inflation Protest Durg Congress Inflation Protest

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर और भिलाई नगर के संयुक्त नेतृत्व में आज व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नारेबाजी की और आम जनता की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने तोड़ी कमर: राकेश ठाकुर

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आज देश का हर वर्ग—मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी—बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 1 मार्च को ₹114.50, 1 अप्रैल को ₹195.50 और 1 मई को ₹993 की वृद्धि की गई है। इस तरह कुल मिलाकर कमर्शियल सिलेंडर पर 1303 रुपये और घरेलू गैस सिलेंडर पर 61 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों, ठेला-खोमचा चलाने वालों और आम उपभोक्ताओं की कमर टूट गई है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी: धीरज बाकलीवाल

दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है और बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

आम नागरिकों का जीवन संकट में: मुकेश चंद्राकर

भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम नागरिकों का जीवन संकट में डाल दिया है। केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेकर आम जनता को राहत दे।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संजय कोहले, दीपक दुबे, रिवेंद्र यादव, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख, जामवंत गजपाल, मन्नू यादव, सुनील राव, नासिर खोखर, आनंद कपूर ताम्रकर, पालेश्वर ठाकुर, मोहित वालदे, लोचन यादव, श्यामा चरण मनहर, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, जय प्रकाश साहू, उमेश साहू, जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, बेनी ठाकुर, राजेन्द्र साहू, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, सुनीत घोस, संजय धनकर, अजय मिश्रा, कल्याण सिंह ठाकुर, कृष्णा देवांगन, प्रकाश शिवलेकर और सुशील भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow