Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में ई-रिक्शा चालकों में मची खलबली: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 78 पर गिरी गाज, मौके पर ही वसूला गया पेंडिंग चालान

Raipur Traffic Police

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Raipur Traffic Police Raipur Traffic Police

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में, यातायात नियमों का उल्लंघन कर बेतरतीब तरीके से वाहन चलाने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न मार्गाें पर कुल 78 ई-रिक्शों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

पेंडिंग ई-चालान का मौके पर ही कराया गया भुगतान

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए केवल नए चालान ही नहीं काटे, बल्कि ऐसे ई-रिक्शा चालक जिनके पुराने ई-चालान लंबे समय से पेंडिंग थे, उन्हें भी रोककर समझाइश दी गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पेंडिंग ई-चालान की राशि का मौके पर (स्पॉट पर) ही भुगतान कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।

ट्रैफिक को सुगम बनाने आगे भी जारी रहेगा अभियान

राजधानी की सड़कों पर ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाने, जाम की स्थिति से निपटने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow