Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में ट्रैफिक सुधार: चौक-चौराहों पर सुगम यातायात से राहगीरों को बड़ी राहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

राजधानी रायपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व सड़क चौड़ीकरण समेत आवश्यक सुधार कार्यों से यातायात पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है। इन बदलावों से प्रतिदिन हजारों राहगीरों को राहत मिल रही है।

जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शंकर नगर चौक, रायपुरा चौक, महिला पुलिस थाना चौक और पचपेड़ीनाका चौक पर ट्रैफिक सिग्नल और सड़क चौड़ीकरण सहित कई सुधार कार्य कराए हैं।

इन सुधारों का उद्देश्य ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना और शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर यातायात को सुचारू बनाना है। प्रशासन का मानना है कि इससे न केवल आम नागरिकों की यात्रा सुगम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी।

यातायात व्यवस्था में किए गए इन महत्वपूर्ण सुधारों का स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इस पहल से ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक हल हुई है और शहर की सड़कों पर पहले से अधिक अनुशासन नजर आ रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow