Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर रेलवे स्टेशन: प्लेटफार्म नंबर 1 की लिफ्ट में फंसे यात्री, कांच तोड़कर किया गया रेस्क्यू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

लिफ्ट मेंटेनेंस में लापरवाही के चलते यात्रियों ने उठाए सवाल, रेलवे अधिकारियों पर आरोप

रायपुर।

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आज एक गंभीर हादसा हुआ, जब स्टेशन पर मौजूद लिफ्ट में कुछ यात्री अचानक फंस गए। घटना के बाद यात्री लिफ्ट के अंदर काफी देर तक डरे सहमे रहे। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और अधिकारियों ने कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार, लिफ्ट का कांच तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

इस घटना ने रेलवे स्टेशन की लिफ्टों की मेंटेनेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे के अधिकारी समय-समय पर लिफ्ट की उचित मेंटेनेंस नहीं कराते, जिसके चलते ऐसे हादसे होते हैं। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों की लापरवाही को लेकर यात्रियों में गहरा रोष है।

वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment