Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ईश्वर की भक्ति में ही निहित है जीवन की शांति : ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग ग्रामीण विधायक ने तालपुरी और आशीष नगर में आयोजित भागवत कथा में की शिरकत, व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद

रिसाली/दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों की बयार बह रही है। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने तालपुरी बी ब्लॉक और आशीष नगर रिसाली में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

आयोजन स्थल पर विधायक ने कुछ समय बैठकर कथा का रसपान किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ईश्वर की भक्ति ही वह माध्यम है, जिससे मन को सच्ची शांति और सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रभु की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को जनसेवा और सत्कर्मों के लिए समर्पित करें।

धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मनीष यादव, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, हरिशंकर साहू, पार्षद सविता धवंस, अजीत चौधरी, काजल शर्मा, ईश्वरीय लता, अश्वनी कुमार शुक्ला, रश्मि शुक्ला और आर.पी. चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow