

omdarpan-add
newspaperediting
अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
रिपोर्ट-पंकज शुक्ला
बलरामपुर।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशन में चल रहे नशामुक्त भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस शपथ में सभी ने अपने समुदाय, परिवार, मित्रों और स्वयं को नशामुक्त कराने की प्रतिज्ञा की।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी, सहायक संचालक समाज कल्याण श्री चन्द्रमा यादव और महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज भी उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान की सफलता के लिए प्रतिबद्धता जताई और इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।









