Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

थाना भेज्जी क्षेत्र से आम नागरिक की हत्या में संलिप्त 01 नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नक्सली आरोपी दो वर्षों से फरार था

थाना भेज्जी, थाना दोरनापाल पुलिस बल और सीआरपीएफ की विशेष भूमिका

सुकमा (कौशल संदुजा)

थाना भेज्जी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नक्सली आरोपी की गिरफ्तारी ने पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई है। इस नक्सली के खिलाफ दो वर्षों से तलाश जारी थी।  सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत  सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज,  कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया।

पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 2 अगस्त 2024 को थाना भेज्जी और थाना दोरनापाल के क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान थाना भेज्जी के अपराध क्रमांक 03/2022 में वांछित नक्सली आरोपी दूधी आयता (मिलिशिया सदस्य) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर अरलमपल्ली निवासी दूधी गंगा की हत्या और उसकी मोटरसायकल की लूट का आरोप है।

दूधी आयता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास किए थे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान जारी है। थाना भेज्जी, थाना दोरनापाल पुलिस बल और 74/219 वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment