रायगढ़।
5 मई 2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के अंतर्गत बंगलापारा में किराया के मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू मूल निवास ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी । घटना को लेकर मृतिका के पिता द्वारा थाना चक्रधरनगर में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उनकी लड़की 01 साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी । उन्होने बताया कि अनिमा 04 मई की रात घर वालों से सामान्य बातचीत की थी दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली।
घटना को लेकर चक्रधरनगर थाना में मर्ग क्रमांक 43/2024 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर मृतिका के परिजनों व सहेलियों से पूछताछ कर जांच किया गया। जांच में पाया गया कि अनिमा साहू (मृतिका) को ग्राम सूरजगढ़ थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का शेष कुमार प्रधान (उम्र 24 साल) पसंद करता था और शादी करना चाहता था लिकिन अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी।
शादी के लिए करता था परेशान
शेष कुमार, अनिमा को शादी के लिए परेशान कर प्रताड़ित करता था । जिसकी जानकारी अनिमा ने अपने माता-पिता व बहनों को दी थी । 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई थी. जिससे परेशान होकर अनिमा आत्महत्या का कदम उठाई ।
चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग जांच से 13 मई को आरोपित शेष प्रधान पर अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी किया गया । आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपना रहने का ठिकाना बदलता रहा। पुलिस उसके रिस्तेदार और मुखबीरों से जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रहा था ।
फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
टीआई प्रशांत राव को आरोपी की जानकारी ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (उड़ीसा) मिलने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम बलांगीर उड़ीसा में दबिश दिया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया व उसके परिजनों को सूचीत कर दिया गया। आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्रवाई कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है ।









