Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में लूट की वारदातों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से लूट के मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद

रायपुर: शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में 06 अगस्त 2024 की रात को लूट की दो घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में वरुण देव पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह पेट्रोल खत्म हो जाने पर अपनी मोटरसाइकिल धकेलते हुए घर जा रहा था, तब मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्तियों ने उसे रोका और पेचकस दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, 620 रुपये नगद और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। दूसरी घटना में डागा प्रसाद जांगडे के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई, जहां चार आरोपियों ने उसे रोककर उसकी पेंट की जेब से मोबाइल और आधार कार्ड लूट लिया।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी मंदिर हसौद सचिन सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण और प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

जांच के दौरान, पुलिस को आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया। उसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इन लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन और लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अन्य लूटपाट की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिनमें थाना आरंग और थाना राखी क्षेत्र में की गई लूट शामिल है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment