Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री मोदी का आतंकवाद पर तीखा प्रहार, कहा- अब आतंकी खुद असुरक्षित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एचटी लीडरशिप समिट में पड़ोसी देश पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए आतंकवाद और उसको समर्थन देने वालों पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है और आतंकवादी अपने घरों में ही असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। उन्होंने उद्घाटन सत्र में 26/11 हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब आतंकवादियों के लिए स्थिति पहले जैसी नहीं रही, वे अपने ही शहरों और घरों में डर से जी रहे हैं।

वोट बैंक की राजनीति से दूर, विकास पर केंद्रित सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर, मजबूत और प्रौद्योगिकी-सक्षम राष्ट्र बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है, जिन्हें आने वाले समय में और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का उद्देश्य वोट-बैंक की राजनीति नहीं है। मोदी ने कहा, “पहले सरकारें चुनाव जीतने के लिए चलती थीं और नीतियां वोट बैंक की राजनीति के अनुसार बनाई जाती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने जनता का विश्वास फिर से बहाल किया है। हमारी सरकार जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए प्रगति के मंत्र से आगे बढ़ रही है।”

 

प्रचार के दौरान गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, रोड शो बीच में छोड़ा

 

नागरिकों में जोखिम लेने की संस्कृति फिर पैदा हुई

प्रधानमंत्री ने पिछले दस वर्षों में हुए बदलावों की बात करते हुए कहा कि इससे नागरिकों में जोखिम लेने की संस्कृति फिर से पैदा हुई है, जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया के इस युग में गलत सूचनाएं और दुष्प्रचार होते हैं, लेकिन हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।” उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों में हर चुनाव के बाद सरकारें बदल जाती हैं, लेकिन भारत में जनता ने लगातार तीसरी बार उनकी सरकार पर विश्वास जताया है।

 

सरकार का दृष्टिकोण- लोगों पर अधिक खर्च और अधिक बचत

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 में देश का केंद्रीय बजट करीब 16 लाख करोड़ रुपये था, जो आज 48 लाख करोड़ रुपये है। पूंजीगत व्यय में भी भारी वृद्धि की गई है, और इसे नए विद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, और रेलवे क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है। मोदी ने कहा, “एक समय था जब एलपीजी गैस कई लोगों के लिए सपना था, लेकिन आज 30 करोड़ से अधिक घरों में गैस कनेक्शन हैं।”

मोदी ने उजाला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे 20 हजार करोड़ रुपये बिजली बिल में लोगों की बचत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयों और घुटनों के ट्रांसप्लांट के सस्ते होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। मोदी ने कहा, “भारत की सफलता ने हमें और बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने की प्रेरणा दी है।”

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment