Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अस्पताल से कैदी फरार, आरक्षक हुआ सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल से शनिवार को एक कैदी फरार हो गया। कैदी की तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि फरार कैदी का नाम राजू उर्फ भरत नाग है, जो बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे अक्टूबर 2024 में लूट के आरोप में दंतेवाड़ा जेल में बंद किया गया था। दो दिन पहले उसकी तबियत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रात के समय इसने पुलिस आरक्षक को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।

आरक्षक की लापरवाही पर कार्रवाई:
कैदी के फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आस-पास के थानों सहित पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट किया। इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। एएसपी आरके बर्मन ने इस बारे में बताया कि फरार कैदी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment