Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू समाज की आक्रोश रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • 650 से अधिक हिंदुओं की हत्या, बलात्कार और हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ हिंदू समाज

रायपुर (ओम दर्पण)।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार अत्याचारों ने पूरे हिंदू समाज को आक्रोशित कर दिया है। अब तक 650 से अधिक हिंदुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है, और बहन-बेटियों के साथ बलात्कार जैसे घिनौने अपराध किए जा रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं को चिन्हित कर, उन्हें खौफनाक तरीकों से मारा जा रहा है, जिससे हिंदू समाज में गहरी चिंता और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।

इन जिहादी मानसिकता वाले तत्वों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए और देश में मौजूद रोहिंग्या मुसलमानों एवं उनके समर्थकों को चिन्हित कर देश से बाहर निकालने के उद्देश्य से हिंदू समाज ने आक्रोश रैली निकालने का फैसला किया है। इस रैली का आयोजन 28 अगस्त 2024 को बुधवार के दिन किया जाएगा, जो सुबह 11:00 बजे इंडोर स्टेडियम के पास स्थित पूर्व धरना स्थल से शुरू होकर VIP रोड स्थित राम मंदिर पर समाप्त होगी।

हिंदू समाज के सभी भाई-बहनों से अपील की गई है कि वे इस रैली में बड़ी संख्या में भाग लें और इस आंदोलन को सफल बनाएं। यह आक्रोश रैली हिंदू समाज की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाएगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment