Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गुरु घासीदास जयंती पर जय सतनाम शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं के साथ जनसेवक पंकज शर्मा ने किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

राजधानी रायपुर में संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर इनडोर स्टेडियम के समीप आयोजित जय सतनाम शोभा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इस शोभा यात्रा में जनसेवक पंकज शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर उनका स्वागत किया।

 

यह शोभा यात्रा गुरु घासीदास जी के महान संदेशों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक बनी। सतनाम पंथ की इस गौरवशाली परंपरा ने धर्म, सद्भाव व भाईचारे की भावना को और सशक्त किया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जनसेवक पंकज शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को इस शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी को प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी हमारे समाज के लिए मार्गदर्शक है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment