26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र में किया 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

शेयर करें

OM Darpan

Dec 08, 2024 06:56 am 313 views

जगदलपुर (कौशल संदजा)। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बस्तर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया और इस दौरान विभिन्न गांवों में कई विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।   सांसद महेश कश्यप ने अपने कार्यकाल के प्रथम 50 लाख रुपये के पांच विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार देश और प्रदेश में विकास कार्यों को गति दे रही है और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है और गरीब, किसान, महिला, और युवा वर्ग के लिए अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार देशवासियों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी, सड़क आदि सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। सांसद महेश कश्यप ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन, सीसी सड़क और स्कूल में आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विकास निर्माण कार्य:
  1. ग्राम पंचायत मधोता-1 में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन।
  2. ग्राम पंचायत उरी में कोटवार घर से पदम घर तक 220 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत 7.007 लाख रुपये।
  3. ग्राम पंचायत मधोता-2 में प्राथमिक शाला एवं उच्च माध्यमिक शाला हेतु आहता निर्माण कार्य जिसकी लागत 14.50 लाख रुपये।
  4. मोहली-2 में आश्रित ग्राम रामपाल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 5 लाख रुपये।
  5. प्राथमिक शाला ओडारगुड़ा में डेढ़ सौ मीटर आहता निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 6 लाख रुपये।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926121114937

विज्ञापन

Advertisement