26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर में मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लक्जरी कार से 157.96 किलोग्राम गांजा जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Dec 13, 2024 08:59 pm 371 views
जगदलपुर (कौशल संदुजा)। जगदलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की निरंतर कार्रवाई जारी है। 12 दिसंबर 2024 को थाना नगरनार पुलिस टीम ने महिंद्रा XUV 500 लक्जरी कार से 157.96 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब ₹15,79,600/- बताई जा रही है। यह मादक पदार्थ उड़ीसा राज्य से तिरिया माचकोट जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। सूचना मिलने पर नगरनार पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और जंगल के पास वाहन को रोका, लेकिन आरोपी चालक पुलिस को देखकर लक्जरी कार को छोड़कर जंगल में भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली और उसमें 30 पैकेट गांजा पाया, जिसे सेलोटेप से लपेटा गया था। जप्त सामान:
  • मादक पदार्थ गांजा (30 पैकेट, सेलोटेप से लिपटा) कुल 157.96 किलोग्राम, कीमत ₹15,79,600/-
  • महिंद्रा XUV 500, कमांक DL-12-CA-5468, कीमत ₹10,00,000/- कुल मूल्य: ₹25,79,600/-
पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना नगरनार पुलिस टीम ने तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिलने पर नगरनार पुलिस टीम ने ग्राम तिरिया माचकोट जंगल के पास वाहन को देखा। महिंद्रा XUV 500, क्रं DL-12-CA-5468 खड़ी थी, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली और उसमें गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:
  • निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान
  • स०उ०नि० सतीस कुमार यादव
  • सउनि दिनेश ठाकुर
  • प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग
  • आरक्षक दशरू नाग
  • वेदप्रकाश देशमुख
  • डीएसएफ आरक्षक विरेन्द्र ठाकुर
  • जोगेश्वर कश्यप
  • सैनिक जगन्नाथ नाग
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926121114937

विज्ञापन

Advertisement