17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने समाजहित के बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

OM Darpan

Jul 18, 2026 10:18 am 347 views
सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने समाजहित के बड़े फैसलों पर लगाई मुहर
 
  • मेधावी बच्चों का सम्मान और पौधरोपण करेगी सिविल लाइंस सिंधी पंचायत

रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में समाजहित और जनसेवा को लेकर कई ठोस निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में पंचायत के संरक्षक, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी का पुष्पगुच्छ और शाल-श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में मेधावी और प्रतिभावान बच्चों के लिए 'प्रतिभा सम्मान समारोह' आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें शिक्षा, सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वर्षा ऋतु को देखते हुए पंचायत ने जरूरतमंद मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं और ठेला-गुमटी संचालकों को नि:शुल्क छतरियों का वितरण करने का फैसला किया है। इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम गोदवारा, अमलेश्वर एवं भाटा में सुरक्षित स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी पंचायत खुद उठाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को रायगढ़ बाड़ा में ध्वजारोहण कर बूंदी एवं सेव का वितरण किया जाएगा। वहीं, विमतारा हॉल में भक्तिमय वातावरण बनाने के लिए 'माता की चौकी' का आयोजन भी होगा। पंचायत अध्यक्ष संजय जयसिंग एवं महासचिव मोहन वर्ल्याणी ने स्पष्ट किया कि समाज सेवा, शिक्षा और संस्कृति के उत्थान के लिए गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी। बैठक में अध्यक्ष संजय जयसिंग, महासचिव मोहन वर्ल्याणी, जय आर्य, दीपक खेमानी, सुशील दरीरा, विशाल नारंग, पप्पू दुल्हानी, शैलेंद्र नेनानी, राजेश गिदवानी, कमल वाधवा, नरेश पींजानी, संजय माखीजा और धनेश मटलानी सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने बताया कि पंचायत समाज के हर वर्ग को साथ लेकर लोककल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें: रायपुर में बच्चों संग मनाया गया रमेश यदु का जन्मदिन, पुस्तक-कॉपी और कलम देकर बांटी खुशियां
यह भी पढ़ें: सर्व यादव समाज ने भुवनेश्वर यादव के परिवार को दी 1.05 लाख रुपए की सहयोग राशि
यह भी पढ़ें: 'URVISH 2026': समाज सेवा और नेतृत्व पर होगा राष्ट्रीय महामंथन
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917101214685

विज्ञापन

Advertisement