21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमपी की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

May 15, 2026 08:39 am 574 views
एमपी की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

mp-sharab-ke-sath-2-taskar-giraftar

कबीरधाम (ओमदर्पण न्यूज़)।

कबीरधाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मध्यप्रदेश से शराब तस्करी कर अपने घरों में छिपाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम बांधा में की गई इस छापेमारी में 238 नग पाव देशी मदिरा (प्लेन) जब्त की गई है, जिसकी कुल मात्रा 42.84 बल्क लीटर और बाजार कीमत करीब 19 हजार रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर गोपाल वर्मा के सख्त निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी गश्त के दौरान आबकारी टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम बांधा में मध्यप्रदेश से लाई गई शराब का अवैध रूप से संग्रहण किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उड़नदस्ता टीम ने दी दबिश, घरों में मिली शराब

सूचना मिलते ही जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम सक्रिय हुई और ग्राम बांधा पहुंचकर तत्काल छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अशोक कुमार (पिता आत्माराम) के मकान से 84 नग पाव देशी मदिरा प्लेन (कुल 15.12 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत 6,720 रुपए बताई गई है। वहीं, दूसरे आरोपी रामकुमार (पिता चोंगू) के मकान से 154 नग पाव देशी मदिरा प्लेन (कुल 27.72 बल्क लीटर) जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत 12,320 रुपए आंकी गई है।

बिक्री के उद्देश्य से कर रहे थे डंप

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी मध्यप्रदेश से शराब की तस्करी कर बिक्री के उद्देश्य से इसे अपने कब्जे में रखकर घरों में डंप कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922014319783

विज्ञापन

Advertisement