20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुशियों की नई रोशनी : पीएम आवास योजना से बदली महिपाल की तकदीर, कच्चे मकान के डर से मिली स्थाई मुक्ति

शेयर करें

OM Darpan

Jun 23, 2026 03:37 pm 210 views
खुशियों की नई रोशनी : पीएम आवास योजना से बदली महिपाल की तकदीर, कच्चे मकान के डर से मिली स्थाई मुक्ति
पीएम आवास योजना बलरामपुर से महिपाल पैकरा को मिला पक्का घर बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा निवासी लाभार्थी महिपाल पैकरा का परिवार अब कच्चे मकान की असुरक्षा को पीछे छोड़ पक्के आशियाने में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण से बदलेगी गांवों की तकदीर, डिप्टी सीएम ने की समीक्षा

असुरक्षा के साये में कटती थी रातें

लाभार्थी महिपाल पैकरा का परिवार पहले कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। मानसून के दौरान घर की दीवारों और छत को लेकर हमेशा अनहोनी का भय बना रहता था। सीमित आय के चलते स्वयं के खर्च पर पक्का मकान बनाना उनके लिए नामुमकिन था, जिससे पूरा परिवार असुरक्षित महसूस करता था।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर लापरवाही, रोजगार सहायक बर्खास्त

पक्की छत से मिला नया आत्मविश्वास

योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से लाभार्थी महिपाल ने अपना पक्का घर तैयार कराया। अब उनका परिवार मौसम की मार और अन्य जोखिमों से पूरी तरह सुरक्षित है। लाभार्थी ने बताया कि पक्का घर मिलने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिला है। उन्होंने इस बदलाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें: पीएम आवास योजना छत्तीसगढ़ से जुड़ी खबरें पढ़ें
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921023654554

विज्ञापन

Advertisement