24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब दुकान का टूटा ताला, महंगे ब्रांड के अंग्रेजी शराब की पेटी लेकर फरार

शेयर करें

OM Darpan

May 06, 2024 10:51 pm 215 views
जांच में जुटी पुलिस कोरबा।  जिले में शराब दुकान का ताला तोड़कर शराब की पेटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से महंगे ब्रांड के अंग्रेजी शराब की पेटी लेकर फरार हो गए है। दुकान संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बांकी मोंगरा थाना अंर्तगत भैरोताल शराब दुकान की है। सोमावार के तड़के सुबह चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। लोकसभा चुनाव के कारण शराब दुकानो को कलेक्टर के आदेश पर कल शाम 05 बजे बन्द कराया गया, जिसके बाद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड शराब दुकान के बगल में सोया हुआ था। जब सुरक्षा गार्ड की अचानक नींद खुली तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान के सामने शटर का ताला टूटा मिला व महंगी शराब की पेटी भी गायब है। जिसकी सुचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस द्व‌ार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924190259552

विज्ञापन

Advertisement