गैंगरेप मामले में फरार आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार, पुलिस को दे रहा था चकमा
OM Darpan
Jun 08, 2024 11:44 pm
175 views
08 Jun 2024
पुलिस की टीम ने छापा मार कार्यवाई कर किया गिरफ्तारजशपुर। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने झारखण्ड के गढ़वा जिले के बाना गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना बीते साल 04 सितंबर को प्रसिध्द पर्यटन स्थल दनगरी में हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपित सद्दाम खान और इम्तियाज अंसारी ने बलरामपुर जिले की एक आदिवासी युवती को घुमाने के बहाने यहां ले आये थे। आरोपितो ने पीड़िता के साथ मारपीट कर जबरन बारी-बारी दुष्कर्म किया था व पीड़िता को जंगल मे अकेला छोड़ कर भाग गए थे। पीड़िता की शिकायत पर पंडरापाठ चौकी में 02 आरोपितो के विरुद्ध धारा 366,376 (डी), 294,34 व एससी एसटी एक्ट की धारा 3(2-वी) के अंतर्गत अपराध पर पंजीबद्ध कर, आरोपितो कि पटासाजी शुरू की थी। आरोपित सद्दाम खाम को जशपुर पुलिस ने घटना के 01 सप्ताह के बाद बिहार के बेगूसराय जिले के फूलवरिया से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरा आरोइत इम्तियाज़ अंसारी लगातार पुलिस को चकमा दे फरार चल रहा था। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए इम्तियाज़, लगातार ठिकाना बदल रहा था। आरोपित तक पहुँचने के लिए एसपी ने डीएसपी भावेश समरथ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने सायबर सेल और मुखबिर के सहयोग से पता लगाया कि आरोपित इम्तियाज़ अंसारी झारखण्ड के गढ़वा जिले बाना गांव में छिपा हुआ है।
पुलिस की टीम ने छापा मार कार्यवाई कर किया गिरफ्तार सायबर सेल और मुखबिर के सहयोग से जशपुर पुलिस की टीम ने बाना गांव में छापा मार कर इम्तियाज़ अंसारी को अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाई व यहां पूछताछ में इम्तियाज ने सद्दाम खान के साथ मिल कर दुष्कर्म कि घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन