1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों को बड़ी राहत: अब पंचायत भवन में ही मिलेंगी बैंकिंग और शासकीय सेवाएं, रोज खुलेंगे अटल डिजिटल सेवा केंद्र

शेयर करें

OM Darpan

Dec 16, 2025 05:29 am 300 views
ग्रामीणों को बड़ी राहत: अब पंचायत भवन में ही मिलेंगी बैंकिंग और शासकीय सेवाएं, रोज खुलेंगे अटल डिजिटल सेवा केंद्र

  • जिला पंचायत सीईओ ने कड़े निर्देश जारी किए

  • पेंशन और महतारी वंदन की राशि निशुल्क निकाल सकेंगे हितग्राही

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जिले के ग्रामीणों को अब पेंशन, किसान सम्मान निधि या महतारी वंदन योजना की राशि निकालने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रशासन ने अटल डिजिटल सेवा केंद्रों (अटल डिवीजन) के संचालन को लेकर सख्त और स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने निर्देश दिए कि अब हर ग्राम पंचायत भवन में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेंशन और सरकारी योजनाओं की राशि मिलेगी निशुल्क

समीक्षा बैठक के दौरान सबसे महत्वपूर्ण निर्णय वित्तीय सेवाओं को लेकर लिया गया। सीईओ ने स्पष्ट किया कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण पेंशन, महतारी वंदन योजना और किसान सम्मान निधि सहित अन्य सभी शासकीय सेवाओं की राशि पूरी तरह 'निशुल्क' प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए हितग्राहियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य बिचौलियों को हटाकर सीधे ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाना है।

रोजाना 2 से 3 घंटे केंद्र खोलना अनिवार्य

केंद्रों के अनियमित संचालन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने समय सारिणी तय कर दी है। अब ग्राम पंचायत भवन में प्रतिदिन न्यूनतम 2 से 3 घंटे अटल डिजिटल सेवा केंद्र का संचालन अनिवार्य होगा। केंद्र संचालकों (VLE) को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही, बैठक और गतिविधियों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

दो स्थानों पर लगाना होगा सूचना बोर्ड

ग्रामीणों को सेवा केंद्र और संचालक की जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए ग्राम पंचायत भवन में दो प्रमुख स्थानों पर अटल डिवीजन के बोर्ड या फ्लेक्स लगाना अनिवार्य किया गया है। इन बोर्डों पर वीएलई (VLE) का नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट अक्षरों में अंकित होना चाहिए, जिससे ग्रामीण जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क कर सकें।

मुनादी और वॉट्सऐप से होगा प्रचार

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम स्तर पर मुनादी, पंचायत सूचना बोर्ड और वॉट्सऐप ग्रुप्स के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में उपसंचालक (पंचायत) आकाश सोनी, सीएससी प्रतिनिधि अवधेश कुमार और समाज शिक्षा संगठन की अंजलि सहित पंचायत सचिव, बिहान की महिलाएं और स्वच्छता समूह की सदस्य मौजूद रहीं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001070717985

विज्ञापन

Advertisement