30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ

शेयर करें

OM Darpan

Nov 05, 2025 02:02 am 226 views
जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ
 
  •  विधायक कोर्सेवाड़ा और खादी एवं ग्रोमोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पांडे हुए शामिल

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समारोह में प्रदेश के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने की। अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया और उनकी उपलब्धियों की जानकारी ली, जिसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया।  

रजत जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने राज्योत्सव के रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाये दीं। उन्होंने दुर्ग जिले के विकास की दिशा में आगे निकलने की बात कही। कोर्सेवाड़ा ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्ययोजना को प्रदेश में साकार करना है, जिसके लिए प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों में काम कर रही है।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का बखान

विधायक कोर्सेवाड़ा ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना, अयोध्या तीर्थ यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, 31 सौ रुपये दर से किसानों की धान खरीदी और आयुष्मान योजना के विस्तार पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। ये सभी योजनाएं वर्तमान सरकार की प्राथमिकता सूची में शामिल हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने भी जनसमुदाय को सम्बोधित किया। उन्होंने राज्य गठन पश्चात प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत अधोसंरचना के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह दर्शाता है कि सरकार केवल वर्तमान योजनाओं पर ही नहीं, बल्कि भविष्य के आधारभूत ढांचे के विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001020620334

विज्ञापन

Advertisement