30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुभवी नेता नटवर ताम्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने भिलाई जिला उपाध्यक्ष किया नियुक्त

शेयर करें

OM Darpan

Nov 01, 2025 11:37 pm 291 views
अनुभवी नेता नटवर ताम्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने भिलाई जिला उपाध्यक्ष किया नियुक्त
भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)। भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला संगठन ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति के बाद की गई। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने नटवर ताम्रकार को भिलाई जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

संगठन में सक्रियता का मिला इनाम

नटवर ताम्रकार संगठन में अपनी सक्रियता और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्हें दोबारा जिला स्तर की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। ताम्रकार पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष अहिवारा रह चुके हैं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में दुर्ग जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। संगठन ने उनके अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह बड़ा ओहदा दिया है।

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नियुक्ति की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ताम्रकार के निवास पर पहुंचे और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नटवर ताम्रकार हमेशा संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार, ऐसे समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

पार्टी विस्तार पर जोर

इस अवसर पर धमधा जनपद अध्यक्ष लीमन साहू, अहिवारा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मुरमुंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ताम्रकार को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी विस्तार में योगदान देने की बात कही। नटवर ताम्रकार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और संगठन के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की विचारधारा और लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001020620334

विज्ञापन

Advertisement