29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी

शेयर करें

OM Darpan

Dec 16, 2025 06:00 am 390 views
इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी
  • नाबालिग से किया दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  • कुनकुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई; आरोपी के घर से किशोरी बरामद, बाइक भी जब्त

जशपुर/कुनकुरी.

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती किस कदर भारी पड़ सकती है, इसका एक ताजा मामला जशपुर जिले के कुनकुरी से सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। कुनकुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर के बाहर से ले गया था आरोपी

घटना 12 दिसंबर की है। पुलिस के मुताबिक, कुनकुरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय बेटी, जो 7वीं कक्षा की छात्रा है, शाम को घर के बाहर आग ताप रही थी। रात करीब 9 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां पतासाजी के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को शक था कि उसे कोई बहला-फुसलाकर ले गया है।

लोकेशन ट्रेस कर कांसाबेल में दी दबिश

शिकायत मिलते ही पुलिस ने गुम इंसान और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि घटना के वक्त एक युवक बाइक पर आया था और किशोरी को अपने साथ ले गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कांसाबेल क्षेत्र निवासी विक्की राम चौहान (19) के रूप में की। पुलिस टीम ने तुरंत कांसाबेल स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां से नाबालिग को बरामद किया गया और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

जंगल में रोककर किया दुष्कर्म

नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी विक्की से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। 12 दिसंबर की शाम आरोपी उसे "चलो घूमकर आते हैं" कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में एक जंगल के पास उसने बाइक रोकी और "मैं तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा" कहकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया।

आरोपी जेल दाखिल, बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी विक्की राम चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बजाज मोटरसाइकिल (CG-12-BC-9194) भी जब्त कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

"जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।" 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

— शशि मोहन सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929212704632

विज्ञापन

Advertisement