30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई निगम से 8 धुरंधरों को सम्मानजनक विदाई, आयुक्त ने सराहा योगदान

शेयर करें

OM Darpan

Aug 01, 2025 01:57 am 428 views
भिलाई निगम से 8 धुरंधरों को सम्मानजनक विदाई, आयुक्त ने सराहा योगदान

 
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
 नगर पालिक निगम भिलाई में मंगलवार को एक भावुक बिदाई समारोह आयोजित किया गया। 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 8 कर्मचारियों को स-सम्मान विदाई दी गई। इनमें सहायक राजस्व निरीक्षक हृदय राम कौशिक, मजदूर द्रौपती बाई नेताम, रूखमणी बाई, हेल्पर प्रमोद शर्मा, चौकीदार राम बगस, सफाई कामगार नागेश, गीता बाई और अप्पाराव शामिल थे। मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने इन सभी कर्मचारियों को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। आयुक्त पांडेय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए निगम हित में उनके सराहनीय कार्यों को याद किया। यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपायुक्त नरेंद्र बंजारे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001033635661

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement