22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान खरीदी का शुभारंभ: भाजपा सरकार ने किया वादा पूरा, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल

शेयर करें

OM Darpan

Nov 15, 2024 10:36 pm 195 views
[smartslider3 slider=6]
धान खरीदी छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार धान खरीदी छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा किसानों से किए गए हर वादे को निभाते हुए धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। नवागांव कला में सेवा सहकारी थान खमरिया समिति के उपकेंद्र में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी केंद्र का आरंभ किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा थान खमरिया मंडल के महामंत्री राजेश ठाकुर और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने भगवान बलराम के चित्र पर पूजा कर किसानों का आभार व्यक्त किया। धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। किसानों को उनके भुगतान की प्रक्रिया भी एक साथ पूरी की जाएगी। धान खरीदी केंद्र के इस शुभारंभ में भाजपा कार्यकर्ता जगदीश वैष्णव, रामचंद्र वर्मा, तहसीलदार प्रकाश यादव, पटवारी ऋषि निर्मलकर, समिति प्रबंधक कुलेश्वर उपाध्याय, व क्षेत्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। धान खरीदी केंद्र में पहले दिन बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए और सरकार की योजना का लाभ लेने हेतु पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों को धान बेचने में आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922151723412

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 6