22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, बम की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Nov 15, 2024 06:04 am 179 views
[smartslider3 slider=6]
रायपुर।  नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की सूचना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार नागपुर निवासी अनिमेष मंडल ने क्रू मेंबर को बुलाकर फ्लाइट में बम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही क्रू ने पायलट को जानकारी दी, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के अनुसार, जांच के दौरान विमान में बम होने का कोई सबूत नहीं मिला। अनिमेष मंडल द्वारा दी गई बम की सूचना झूठी निकली। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से एविएशन एक्ट 1992 के तहत अनिमेष मंडल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
घटना के बाद सुरक्षात्मक कदम उठाए गए रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसडी शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और स्थानीय पुलिस की टीम ने यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की पूरी जांच की गई। चेकिंग प्रक्रिया के बाद फ्लाइट को कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। 150 से अधिक यात्रियों की हुई सुरक्षित निकासी माना थाना पुलिस के अनुसार, नागपुर-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली थी। इस दौरान फ्लाइट में 150 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। बम की सूचना मिलने के बाद कुछ देर के लिए अन्य उड़ानें भी प्रभावित रहीं। पूरी जांच के बाद विमान को कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया और एयरपोर्ट पर सुरक्षा का माहौल बहाल किया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922104627584

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 6