विराट हिंदू सम्मेलन में 140 लोगों की हुई सनातन धर्म में घर वापसी
OM Darpan
Nov 01, 2025 03:02 am
255 views
01 Nov 2025
140 बंधुओं का विधिवत स्वागत
इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित थे। उन्होंने सभी 140 धर्मांतरित बंधुओं के पैर पखारकर उन्हें विधिवत सनातन धर्म में वापस स्वागत किया, जो भारतीय परंपरा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह घर वापसी अभियान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा लगातार चलाया जा रहा है।पिता के संकल्प को आगे बढ़ाने का ऐलान
अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि 'माँ समलेश्वरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनःस्थापना का एक गौरवशाली क्षण है।' उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है। जूदेव ने स्पष्ट किया कि यह घरवापसी परम पूज्यनीय कार्तिक उराव को समर्पित है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनजाति समाज के संस्कृति के संरक्षण एवं उनके हक के लिए संघर्ष किया।घर वापसी: राष्ट्र निर्माण का कार्य
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि पूज्य पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह इसे जीवन पर्यंत आगे बढ़ाते रहेंगे। जूदेव के अनुसार, 'यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक राष्ट्र निर्माण कार्य हैं जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।' कार्यक्रम को सफल बनाने में घर वापसी छत्तीसगढ़ प्रांत की संयोजिका अंजू गबेल का विशेष सहयोग रहा। अंजू गबेल ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सारंगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने की। इस अवसर पर राजकुमार चौधरी, मेहर बाई नायक, केराबाई मनहर, ज्योति पटेल, मुक्ता वर्मा, उषाकला रेख बाई रामनामी, गुलाराम रामनामी, और आचार्य श्रीराम भगत रामनामी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन