15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों की पिटाई, लोहे का पंच पहनकर किया हमला

OM Darpan

Jan 15, 2025 12:58 am 226 views
पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों की पिटाई, लोहे का पंच पहनकर किया हमला

रायगढ़।

पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तडोला में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना हुई है। तीन युवकों ने मिलकर दो दोस्तों पर लोहे का पंच पहनकर हमला किया। घटना में दोनों युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तडोला निवासी कमलेश नंदे (24 वर्ष) ने अपने गांव के ही गोपाल सिदार की बहन से शादी की थी। इसी बात को लेकर गोपाल सिदार ने कमलेश के प्रति पुरानी रंजिश पाल रखी थी। बीती रात कमलेश नंदे अपने दोस्त हेमसागर साव के साथ कबड्डी देखने तडोला खाल्हे पारा मोटरसाइकिल से गया था। रात करीब 9:30 बजे दोनों कबड्डी देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गोपाल सिदार, राजेश भास्कर और दारा सिदार ने उन्हें रोक लिया।

गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी दी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने कमलेश और हेमसागर को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गोपाल सिदार ने हाथ में लोहे का पंच पहनकर कमलेश नंदे और हेमसागर साव के सिर पर हमला कर दिया। इसके साथ ही राजेश भास्कर और दारा सिदार ने डंडों और लात-घूंसों से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। हमले में दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करवाया। इसके बाद घायल कमलेश और हेमसागर को अस्पताल ले जाया गया। घायल कमलेश नंदे ने घटना की सूचना पुसौर थाना में दी। पुलिस ने मामले में गोपाल सिदार, राजेश भास्कर और दारा सिदार के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915150240321

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 8