15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में 17 वर्षीय किशोर को पैसे न देने पर बेरहमी से पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

OM Darpan

Aug 07, 2025 01:03 am 455 views
रायगढ़ में 17 वर्षीय किशोर को पैसे न देने पर बेरहमी से पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  रायगढ़। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर से लगातार पैसे की मांग कर उसे बेरहमी से पीटने के आरोप में कोतरारोड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि संघर्षरत बालक भी शामिल है। यह मामला 5 अगस्त 2025 को किशोर द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सामने आया।  

वसूली और मारपीट की पूरी कहानी

  पीड़ित किशोर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक टायर दुकान में कार्यरत है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग एक वर्ष से मोहल्ले के कृष्णा यादव, पवन पासवान और उनके एक साथी उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौच करते हुए पैसों की मांग कर रहे थे। किशोर के अनुसार, यह प्रताड़ना लगातार जारी थी।  

खौफनाक हमला: सिर पर चूड़े से वार

  4 अगस्त की शाम जब किशोर अपने घर के सामने पुल के पास बैठा था, तब तीनों आरोपी फिर वहां पहुंचे और उससे पुनः पैसे की मांग करने लगे। किशोर के मना करने पर आरोपियों ने उसे अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से बुरी तरह पीटा। हमले के दौरान आरोपी कृष्णा यादव ने अपने हाथ में पहना हुआ चूड़ा निकालकर किशोर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसे सिर, आंख और हाथ में गंभीर चोटें आईं।  

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

  घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 324/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच में यह पुष्टि होने पर कि आरोपी लगातार किशोर को डराकर पैसे की मांग करते थे, प्रकरण में धारा 119 और 126 BNS भी जोड़ी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए आरोपी कृष्णा कुमार यादव (24 वर्ष), निवासी इंदिरा, किरोड़ीमल नगर, पवन कुमार पासवान (18 वर्ष 7 माह), निवासी गणेश चौक, किरोड़ीमल नगर और एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915123742658

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 8