Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रेलवे सुरक्षा बल ने 12 किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा, मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध “ऑपरेशन नारकोस” जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ब्रजराजनगर ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा। यह अभियान आरपीएफ के स. उप. निरीक्षक अमरेन्द्र सिंह और उनकी टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बेलपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर निगरानी के दौरान एक व्यक्ति राजकुमार भारत राम शर्मा (निवासी- तारदेव, मुंबई) को गिरफ्तार किया गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 12 पैकेटों में कुल 12 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2,20,000 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तारी के बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को बेलपहाड़ आबकारी विभाग के हवाले किया गया, जहां अपराध क्रमांक 0140/24-25 दिनांक 14.10.2024 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

रेलवे सुरक्षा बल के बिलासपुर मंडल द्वारा वर्ष 2024 में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उड़ीसा के विभिन्न पोस्टों पर अब तक कुल 39 मामलों में 327 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये से अधिक है। इन मामलों में 41 तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई है।
रेलवे सुरक्षा बल के वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में “ऑपरेशन नारकोस” के तहत यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाई जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment