छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के हांडीपारा में एकदिवसीय सीएमई (CME) कार्यक्रम और अहम बैठक संपन्न हुई। इस आयोजन में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा जिला, ब्लॉक, तहसील और ग्रामीण अंचलों से भी चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ फादर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉ. काउंट सीजर मैटी के तैल चित्र पर चंदन-वंदन और माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस सीएमई में भूतपूर्व अल्टरनेटिव मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीएल साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से रोग और उनके निदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इलेक्ट्रो होम्योपैथी से लाभ हुए रोगों पर दवाइयों के गुणधर्म और उनके सकारात्मक परिणामों से सभी को अवगत कराया। इसके पश्चात, भूतपूर्व अल्टरनेटिव मेडिकल कॉलेज के ही डॉ. अशोक दुबे ने कंप्रेस चिकित्सा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस रोग में शरीर के किस पॉइंट पर मेडिसिन का उपयोग सबसे अधिक लाभकारी होता है।
संगठन और शोध पर जोर
कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नीलेश थावरे ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर विशेष जोर दिया। वहीं, डॉ. डीआर सिन्हा ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार, पठन-पाठन एवं वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने पर अपना महत्वपूर्ण पक्ष रखा।
छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एकदिवसीय बैठक एवं सीएमई कार्यक्रम में डॉ. भुनेश्वर साहू, डॉ. भोलाराम देवांगन, डॉ. नारायण साहू, डॉ. एके शर्मा, डॉ. संतोष बनपेला एवं उनकी धमतरी जिला टीम, डॉ. हरीश कुराहे, डॉ. जटवार सहित कई अन्य चिकित्सकों की सक्रिय उपस्थिति रही।









