Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर पुलिस का बड़ा कदम: 50 से अधिक चाकूबाज और हिस्ट्रीशीटरों को दी कड़ी चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

 

रायपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत बड़ा कदम उठाते हुए 50 से अधिक चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच में हाजिर कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में समझाया कि भविष्य में किसी भी अपराधिक गतिविधि में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए इन चाकूबाजों और अपराधियों में वे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर सनसनी फैलाई थी। ऐसे अपराधियों को बुलाकर न केवल कड़ी फटकार लगाई गई, बल्कि भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह कदम रायपुर में अपराध मुक्त माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर की सुरक्षा और शांति के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment