4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरस्वती नगर पुलिस ने किया 3 सटोरिया को गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Apr 02, 2025 11:31 pm 354 views
सरस्वती नगर पुलिस  ने किया 3 सटोरिया को गिरफ्तार
  •  16 स्मार्टफोन के साथ सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

रायपुर.

 रायपुर के सरस्वती नगर में पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम और साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेडा में महिमा मंदिर के पास स्थित एक मकान में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं।

जैसे ही सूचना मिली, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम और साईबर यूनिट और सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्यवाही की। मकान में 3 आरोपी मौजूद थे, जो ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं - राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू, और ओंकार सेन उर्फ ओम।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कमरे की तलाशी में पाया गया कि सटोरिये विभिन्न कंपनियों के 16 एंड्रॉइड और की-पेड मोबाइल फोन का सेटअप तैयार कर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। साथ ही, वे कागज पर सट्टे के पैसे का हिसाब भी रख रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन, दो पेन और सट्टा संचालन से संबंधित कागज जब्त किए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार (39 वर्ष), शिवचरण सेन उर्फ लालू (28 वर्ष), और ओंकार सेन उर्फ ओम (28 वर्ष) शामिल हैं।

  1. राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, पिता: श्रवण कुमार सेन, उम्र: 39 साल, निवासी: कुकुरबेडा आलेख महिमा मंदिर परिसर के पास, थाना सरस्वती नगर रायपुर।

  2. शिवचरण सेन उर्फ लालू, पिता: बोधन राम सेन, उम्र: 28 साल, निवासी: शिवानंद नगर तालाब के पास, थाना खमतराई जिला रायपुर।

  3. ओंकार सेन उर्फ ओम, पिता: सनत राम उर्फ संतराम सेन, उम्र: 28 वर्ष, निवासी: कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी ब्लाक नं-16 म.नं-378, थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004233107432

विज्ञापन

Advertisement