15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दिव्यांगों को मिल रही सहूलियतें

OM Darpan

Jul 27, 2024 12:35 am 168 views
  13 वर्षीय वर्षा को मिला व्हीलचेयर, अब आसान हुआ सफर रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इनमें राज्य के निःशक्तजनों के लिए सरकार सहारा बन रही है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निराश्रित, बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कांकेर जिले के ग्राम गोतपुर आवास पारा निवासी 13 वर्षीय कुमारी वर्षा, जो 80 प्रतिशत दिव्यांग है और चलने-फिरने में असमर्थ थी, को अब समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गई है। इससे वर्षा को अब अपने सफर को स्वयं पूरा करने में सहूलियत मिलेगी। समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती क्षमा शर्मा ने बताया कि वर्षा के पिता श्री कमलेश द्वारा व्हीलचेयर प्राप्त करने हेतु आवेदन किया गया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण कार्यालय परिसर में व्हीलचेयर प्रदान की गई। अब वर्षा को गांव से बाहर आने-जाने में आसानी होगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915120740713

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 176