15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉप टेन में स्थान पाने वाली बेटियों को सरकार का सम्मान

OM Darpan

Jun 19, 2025 02:57 am 281 views
टॉप टेन में स्थान पाने वाली बेटियों को सरकार का सम्मान

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों और उनके परिजनों के भविष्य को सवारने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ के तहत सम्मानित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत टॉप टेन में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

बम्हनीडीह की पायल को मिली बड़ी उपलब्धि

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम कुम्हारीकला निवासी श्रीमती सीता बाई का पंजीयन श्रमिक रेजा कुली प्रवर्ग में था। उनकी पुत्री पायल कुमारी राज ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में राज्य स्तर पर मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया है। पायल की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

रायपुर में आयोजित समारोह में मिला सम्मान

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत पायल कुमारी राज को नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915173330945

विज्ञापन

Advertisement