25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: रायपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Mar 31, 2025 08:43 am 389 views
नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: रायपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

रायपुर।

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन क्षेत्र के खादी उद्योग भंडार अशोक विहार पास स्थित मैदान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्रोक्सीवॉन प्लस, 2 मोबाइल फोन, 8,500 रुपये नगद और एक ज्यूपिटर वाहन (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैबी ए बेंजामिन (45) और अश्वनी पाल (40) के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की, तो यह खुलासा हुआ कि ये प्रतिबंधित दवाएं तरुण नगर निवासी ईरशाद खान को बेची जाती थीं। पुलिस ने ईरशाद खान को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 136 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवॉन प्लस और एक मोबाइल फोन (कुल कीमत 15,000 रुपये) जब्त किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि ईरशाद खान पहले भी 2014 में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रोहित मालेकर, प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अतुलेश राय, जितेंद्र दुबे, पीयूष बघेल और कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925083533142

विज्ञापन

Advertisement