रायपुर में गरबा कार्यक्रम में अश्लील गाने बजने पर संगठन हुए आक्रोशित, ललित महल में जमकर हुआ विरोध
OM Darpan
Oct 07, 2024 08:52 pm
350 views
07 Oct 2024
रायपुर।
राजधानी रायपुर में नवरात्रि के अवसर पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच, ललित महल में हुए गरबा कार्यक्रम में अश्लील गाने बजाए जाने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस घटना से विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया और सभी संगठन सदस्यों ने ललित महल पहुंचकर इसका पुरजोर विरोध किया।
विरोध करने वाले संगठनों में राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे, रायपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष पुनीत निर्मलकर, राजकुमार, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, अमर चंद्रवंशी हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधि जुगेंदर और अन्य धर्म रक्षक प्रमुख रूप से शामिल थे।
संगठन के सभी सदस्यों ने यह स्पष्ट किया कि गरबा कार्यक्रम में कुछ नियमों का पालन अनिवार्य होगा, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख हैं:
- मां दुर्गा पंडाल में किसी भी प्रकार के अशोभनीय, असभ्य एवं उत्तेजक वस्त्र पहनकर प्रवेश न करें।
- गरबा कार्यक्रम में पहचान पत्र देख कर ही प्रवेश दिया जाए।
- गरबा के दौरान फिल्मी अश्लील गाने न बजाए जाएं, केवल भक्ति गीत ही चलें।
- गरबा में नशे की हालत में प्रवेश करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- हिंदू बहनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
- सनातन संस्कृति एवं सभ्यता का सम्मान हो और उसका पालन किया जाए।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन