25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

May 22, 2025 08:08 am 296 views
रायपुर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

 

रायपुर।

रायपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रजबंधा मैदान स्थित एक मकान में दबिश देकर अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध शराब का भंडारण
पुलिस ने जब मकान में छापेमारी की, तो वहां से 06 पौवा देशी शराब, 16 पौवा अंग्रेजी शराब, 06 नग बियर और करीब 17,500 रुपये की बिक्री रकम बरामद की।
इस कार्रवाई में दो आरोपियों – अल्ताफ खान (30 वर्ष) और आसिफ खान (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जो रजबंधा मैदान तालाब पार के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के शराब का भंडारण कर उसे बेचने का काम कर रहे थे।

आरोपियों पर कार्रवाई
मौदहापारा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनील सिलवाल, आर. आशीष पाण्डेय, प्रदीप साहू और आशीष राजपूत की अहम भूमिका रही।

रायपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस अवैध कारोबार को खत्म किया जा सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925083533142

विज्ञापन

Advertisement