15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'छत्तीसगढ़ का हो रहा कायाकल्प', प्रधानमंत्री मोदी ने डेडियापाड़ा में की सीएम साय की सराहना

OM Darpan

Nov 17, 2025 06:24 am 220 views
'छत्तीसगढ़ का हो रहा कायाकल्प', प्रधानमंत्री मोदी ने डेडियापाड़ा में की सीएम साय की सराहना

  • जनजातीय गौरव दिवस पर बोले प्रधानमंत्री- जनजातीय नेतृत्व से बन रही देश की नई पहचान; मुख्यमंत्री ने जताया आभार

रायपुर।

गुजरात के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा की है। रविवार को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ का कायाकल्प कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री के इन शब्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्यरत है।

'जनजातीय नेतृत्व देश की नई पहचान'

डेडिय़ापाड़ा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व भारत के विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भागीदारी किसी भी समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य है।

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में व्यापक विकास हो रहे हैं और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक दिशा में निर्णायक प्रगति दिखाई दे रही है।

रायपुर संग्रहालय का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हालिया छत्तीसगढ़ प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व रायपुर में उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया था। उन्होंने इस संग्रहालय को छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास, परंपरा, कला और बलिदान का भव्य प्रतीक तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक राष्ट्रीय धरोहर बताया।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

प्रधानमंत्री द्वारा की गई प्रशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सम्मान समूचे छत्तीसगढ़वासियों का मनोबल बढ़ाने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को आधार बनाकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्यरत है।

'विकसित छत्तीसगढ़' का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य में जनजातीय सशक्तिकरण, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय गति प्राप्त हुई है।

साय ने 'विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण के माध्यम से 'विकसित भारत' के प्रधानमंत्री के संकल्प की सिद्धि में पूर्ण योगदान देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज की अस्मिता और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915133204692

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 176