यशराज ठाकुर को शिवसेना (शिंदे गट) ने नियुक्त किया युवासेना का रायपुर जिलाध्यक्ष
OM Darpan
Mar 25, 2025 06:30 am
472 views
25 Mar 2025
रायपुर।
यशराज ठाकुर को शिवसेना (शिंदे गट) ने रायपुर जिला का युवासेना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यशराज ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा हिंदुत्व की रक्षा करना रहेगा, और वे यह कार्य आजीवन करते रहेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे छत्तीसगढ़ की जनता के हित में काम करेंगे, प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
यशराज ठाकुर ने अपने संदेश में कहा, “हिंदुत्व के साथ-साथ प्रदेश की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। रायपुर के युवाओं को नशे के कारोबार से दूर रख कर, उन्हें एक नया रास्ता दिखाना मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने यह भी बताया कि वे नशे के व्यापारियों के खिलाफ जल्द ही एक मोर्चा शुरू करेंगे। इसके अलावा, युवाओं को रोजगार और निषुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन